गिरिडीह को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और मीडिया के बीच संवाद

गिरिडीह को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और मीडिया के बीच संवाद

गिरिडीह:- इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा होटल गैली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मिलकर गिरिडीह को “क्लीन एंड ग्रीन सिटी” बनाने पर गंभीर चर्चा की गई। क्लब की प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में आयोजित इस संवाद का मुख्य उद्देश्य मीडिया और क्लब के संयुक्त प्रयासों से शहर को पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम देना था।
प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया ने कहा कि मीडिया की भूमिका किसी भी सामाजिक परिवर्तन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जबतक कोई कार्य लोगों तक नहीं पहुंचेगा, उसका प्रभाव सीमित रह जाएगा। इसीलिए मीडिया से सहयोग की अपील की गई, ताकि क्लब की सकारात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
क्लब की पर्यावरणीय पहल की बात करें तो उनका “सिग्नेचर प्रोजेक्ट” – सीड बॉल्स बनाना और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना विशेष रूप से सराहनीय है। स्कूलों में जाकर बच्चों को विभिन्न फल-फूल और किचन वेस्ट से बीजों की जानकारी दी जाती है, जिससे वे प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके साथ ही, तीन साल पहले लगाया गया क्लब का वाटिका प्रोजेक्ट आज हरे-भरे पेड़ों से लहलहा रहा है।
इनर व्हील क्लब पिछले 4 वर्षों से “से नो टू प्लास्टिक” अभियान पर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। फल और सब्जी विक्रेताओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, क्लब नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी करवाता है, जिससे नालियों व कुओं में साफ-सफाई बनी रहे और मच्छरों से बचाव हो सके।
अब तक क्लब की ओर से 3 से 4 हजार पेड़ लगाए जा चुके हैं। वहीं कर्मशाली गांव में मियावाकी फॉरेस्ट विकसित किया गया है और चंदनडीह गांव में एक सुंदर छठ घाट का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया गया है, जिसे आगामी वर्षों में एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
क्लब का यह प्रयास न केवल शहर के पर्यावरण को संवारने की दिशा में है, बल्कि समाज को एक प्रेरणा देने वाला भी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी मीडिया बंधुओं ने इस मिशन में साथ देने का आश्वासन दिया।
गिरिडीह को बदलने की यह छोटी सी शुरुआत, एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ता कदम है।
इस परिचर्चा मे PDC पूनम सहाय प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया सचिव स्मृति आनंद ISO दीप्ति सिंहा एडिटर संगीता सिंहा और मेंबर्स तनुजा सहाय, जुली सहाय, रिया अग्रवाल, संगीता सिंह उपस्थि थी ।