गिरिडीह के वृद्धाश्रम में SIR अभियान, 13 नए मतदाता फॉर्म-6 और सुधार के 5 फॉर्म-8 भरे गए

गिरिडीह: वृद्धाश्रम में SIR के तहत 18 आवेदन भरवाए गए।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बूथ संख्या 80 के अंतर्गत आने वाले वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान नए मतदाता पंजीकरण के लिए 13 फॉर्म-6 और मतदाता सूची में सुधार के लिए 5 फॉर्म-8 भरवाए गए। निरीक्षण में पाया गया कि वृद्धाश्रम के शेष निवासियों के नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं।