गिरिडीह के मानिकबाद में रोशन रोही के स्टेज शो में बवाल, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी की सूचना से मची अफरा-तफरी

गिरिडीह। जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत मानिकबाद में दुर्गापूजा के समापन के बाद आयोजित मगही कलाकार रोशन रोही के स्टेज शो के दौरान जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल बिगड़ने से स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, विवाद के बीच लाठी-डंडे चलने और पत्थर बाजी की बात कही जा रही है। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवन बिहारी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में रोशन रोही, निशा दुबे समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुति होनी थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीन-चार गानों की प्रस्तुति के बाद अचानक विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भ
गदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की चर्चा है। हालांकि, विवाद की वजह, घायलों की संख्या और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है। विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may have missed