गिरिडीह के BSM स्कूल में दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप शुरू, 400 बच्चों की होगी जांच
गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त प्रयास से BSM स्कूल में दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर में करीब 400 विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह ने किया। क्लब अध्यक्ष राखी जुनझुनवाला ने कहा कि मोबाइल, ऑनलाइन पढ़ाई और गेमिंग के कारण बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है, जिससे कम उम्र में आंखों से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों की समस्याओं की समय पर पहचान के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पीडीसी पूनम सहाय ने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, स्क्रीन टाइम कम करने और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी।
शिविर का संचालन रोटरी की अत्याधुनिक आई चेकअप वैन के माध्यम से किया जा रहा है। मौके पर आईपीपी कविता राजगढ़िया, वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, सचिव संगीता सिन्हा समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

