गिरिडीह के अरघाघाट में “सहज स्टोर” का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे ग्रॉसरी, फूड और गिफ्ट आइटम
गिरिडीह के अरघाघाट में “सहज स्टोर” का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे ग्रॉसरी, फूड और गिफ्ट आइटम
गिरिडीह। एकल ग्रामोत्थान द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विक्रय हेतु “सहज स्टोर” नामक प्रतिष्ठान का शुभारंभ अरघाघाट में किया गया है। यह स्टोर प्रोफेसर पुष्पा सिन्हा और के के सिन्हा के आवासीय कार्यालय में खोला गया है।इस स्टोर की खासियत यह है कि यहां ग्रॉसरी, फूड आइटम और गिफ्ट आइटम सहित सभी प्रकार के उत्पाद एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित शुद्ध और जैविक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।सहज स्टोर का विधिवत उद्घाटन प्रो. पुष्पा सिन्हा, ललन शर्मा, प्रदीप जैन, के के सिन्हा और मृत्युंजय जी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एकल ग्रामोत्थान का यह प्रयास ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देगा और लोगों को शुद्ध स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

