गिरिडीह के अजय रंजन सिंह को एचआईएल के बोर्ड में गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी

गिरिडीह के अजय रंजन सिंह को एचआईएल के बोर्ड में गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी

तीन वर्षों के लिए हुई नियुक्ति भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरूडीह गांव निवासी अजय रंजन सिंह को भारत सरकार ने हिंदुस्तान इन्सेक्टिसाइड्स लिमिटेड एचआईएल इंडिया एलटीडी के बोर्ड में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक पार्ट टाइम नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर नियुक्त किया है इस संबंध में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है भारत सरकार के आदेश के अनुसार अजय रंजन सिंह की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है उनकी नियुक्ति इस आदेश की अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होगी। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इससे पहले कोई अन्य आदेश जारी होता है तो नियुक्ति उसी के अनुसार समाप्त मानी जाएगी 13 अगस्त 2026 को जारी हुआ नियुक्ति आदेश भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग की ओर से यह आदेश 13 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से जारी किया गया आदेश में कहा गया है कि लोक उद्यम विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक इंटरप्राइजेज द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रपति ने अजय रंजन सिंह को एचआईएल इंडिया एलटीडी. के बोर्ड में अंशकालिक गैर सरकारी निदेशक नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है आदेश में अजय रंजन सिंह का पता ग्राम जेरूडीह डाकघर अंबाटांड़ थाना राजधनवार जिला गिरिडीह झारखंड 825412 दर्ज किया गया है एचआईएल के बोर्ड में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका हिंदुस्तान इन्सेक्टिसाइड्स लिमिटेड भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं आपूर्ति से संबंधित कार्य करती है ऐसे में कंपनी के बोर्ड में गैर सरकारी निदेशक के रूप में अजय रंजन सिंह की नियुक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है गैर सरकारी निदेशक के रूप में बोर्ड की बैठकों में कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों नीतिगत मामलों प्रबंधन और संचालन से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श में उनकी भूमिका होगी साथ ही कंपनी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड स्तर पर अपने सुझाव और अनुभव रखने का अवसर भी उन्हें मिलेगा गिरिडीह के लिए गौरव का विषय अजय रंजन सिंह की इस नियुक्ति से गिरिडीह जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले व्यक्ति को भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण कंपनी के बोर्ड में जिम्मेदारी मिलना स्थानीय स्तर पर भी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है राजधनवार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल अजय रंजन सिंह के लिए बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गौरव का विषय है लोगों को उम्मीद है कि वह बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा कंपनी के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तीन साल की अवधि के लिए नियुक्ति भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अजय रंजन सिंह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा उनका कार्यकाल नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा हालांकि केंद्र सरकार द्वारा भविष्य में जारी किए जाने वाले किसी आदेश के प्रावधान इस नियुक्ति पर लागू होंगे केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद अजय रंजन सिंह को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वह हिल के बोर्ड में गिरिडीह का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपनी की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे