गिरिडीह के अभिनव प्रकाश ने अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से हासिल की मास्टर डिग्री

गिरिडीह के अभिनव प्रकाश ने कैलिफोर्निया विश्वविधालय से मास्टर डिग्री हासिल किया
गिरिडीह के अभिनव प्रकाश ने विश्व विख्यात विश्वविद्यालय साउदर्न कलोफर्निया यूनिवर्सिटी ( USC ) से कंप्यूटर साइंस ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) में मास्टर डिग्री हासिल किया l आज यूनाइटेड स्टेट अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें मास्टर डिग्री दिया गया l इस समारोह में उनकी माता बिभा प्रकाश , पिता धर्म प्रकाश और भाई अनुभव प्रकाश उपस्थित हुए l उनके पिता धर्म प्रकाश ने मोबाइल के माध्यम से जानकारी दिया कि यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया ( USC ) जो कि विश्व की 17 वी रैंकिंग में आती हैं l इस यूनिवर्सिटी में विश्व के कई देशों के बच्चे पढ़ते है l अभिनव ने दो वर्ष की पढ़ाई पूरी कर मास्टर डिग्री हासिल किया l आज अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें मास्टर डिग्री दिया गया l दीक्षांत समारोह का आयोजन काफी भव्य रूप में किया गया l
अभिनव के अभिभावक ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्व स्तरीय था और इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है l मास्टर डिग्री हासिल करने के पश्चात अभिनव और उसके माता पिता काफी खुश हैं l