गिरिडीह: अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नू कांत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

आज गिरिडीह के अधिवक्ताओं ने अपने चेहते नेता तथा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अधिवक्ता चुन्नू कांत को उनके जन्मदिन की बधाई एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजन करके दी। इस मौके पर तमाम अधिवक्ताओं ने एक छोटा सा कार्यक्रम कर उन्हें आमंत्रित किया तथा सभी ने उनको जन्म दिवस की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं इस मौके पर मौजूद अधिवक्ता चुन्नू कांत ने बताया कि इस तरह का कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाना था परंतु यह हमारे साथी अधिवक्ताओं का स्नेह और प्यार है जिन्होंने मुझे सरप्राइज के रूप में यहां बुलाकर सम्मानित किया बधाई दी ,जो की उनका मेरे प्रति स्नेह प्यार और विश्वास को दर्शाता है । उन्होंने अपने सभी साथी जनों को इसके लिए धन्यवाद दिया और अआस्वस्त किया कि वह हमेशा अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं और यथासंभव भविष्य में भी उनके साथ कंधे से करना मिलकर खड़े रहेंगे ।इस मौके पर बड़ी संख्या में गिरिडीह के गण मान्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।