“गिरीडीह में जमीन विवाद बढ़ा, किसान जनता पार्टी ने भ्रष्ट अंचल अधिकारियों पर उठाए गंभीर सवाल”

मोटा रकम घुस मे लेकर गैर कानूनी तरीके से प्लॉट के कूल रकवा से ज्यादा जमीन का रजिस्टर टू में जमाबंदी कायम कर रहे भ्रष्ट अंचल अधिकारियों को, उपायुक्त गिरीडीह द्वारा संरक्षण देने से बढ़ रहे जमीन विवाद में, हो रहे खून खराबा, केस मुकदमा से गिरीडीह जिला को निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा करने को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी की एक बैठक झंडा मैदान गिरीडीह मे हुआ | बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त श्री राम निवास यादव के इस कार्यकाल मे भ्रष्ट अंचल अधिकारी कितना निर्लज्ज , निडर और अराजक हो गया है तथा आने वाले दिनों मे इसका कितना भयावह परिणाम होगा उसे ऑनलाइन झारभूमि में देखकर एक उदाहरण से समझा जा सकता है | बेंगबाद अंचल के हल्का नंबर- 10, मौजा- झलकडीहा , थाना नंबर, 381 के खाता नंबर 4 के प्लॉट नंबर 497 का कूल रकवा 63 डिसमील ही है | खाता नंबर 4 के खतियानी रैयत कैलू राम के वंशजों ने उक्त प्लॉट नंबर 497 के जमीन को कई दशक पहले मंगर मण्डल, राधे सिंह और भगिया देवी के पास बेचा | इन तीनों लोगों के नाम से अलग अलग रसीद भी कट रहा है तथा ऑनलाइन में भी दिख रहा है | उक्त जमीन NH114A के किनारे है | जमीन कीमती होने के वजह से एक भूमाफिया सह झामुमो नेता उस जमीन को लेना चाहा पर जमीन मालिक से वह भूमाफिया जब जमीन नहीं ले सका तो उसने अंचल अधिकारी से उक्त प्लॉट नंबर 497 के सारे जमीन यानि पूरे 63 डिसमील जमीन को अपने मृत पिता शेख अलीजान एवं रिश्तेदारों के नाम पर ऑनलाइन रजिस्टर टू मे दर्ज करवा लिया | लगातार इस तरह के काफी संख्या में फर्जी जमाबंदी पूरे गिरीडीह जिला मे हो रहा है | यानि जमीन जितना है उससे कई गुणा ज्यादा जमीन का रजिस्टर टू में जमाबंदी कायम कर ऑनलाइन प्रदर्शित करके प्रशासनिक पदाधिकारी मानो लोगों को यह संदेश दे रहा है कि जिसे भी जमीन लेना हो वह जमीन मालिक से जमीन नहीं लेकर, सीधे अंचल अधिकारी से जमीन लेकर अपने नाम कर ले , अंचल अधिकारी से जमीन लोगे तो फटाफट जमीन का ऑनलाइन इंट्री होगा फटाफट ऑनलाइन रसीद कटेगा | किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि उपायुक्त गिरीडीह और गिरीडीह जिला के सांसद विधायक से जनता को अब यह पूछना ही पड़ेगा कि अपने स्वार्थ के खातिर जब लोगों को जमीन विवाद में लड़ा के मार ही दोगे तो राज किस पर करोगे ? किसान जनता पार्टी के संयोजक दासों मुर्मू ने कहा कि गिरीडीह जिला का कानून व्यवस्था नेपाल और बांग्ला देश से भी ज्यादा खराब हो गया है जब डी0 सी0, हाई कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानता है तो इससे ज्यादा भयावह स्थिति और क्या हो सकता है| बैठक में निर्णय लिया गया कि इस अंधेर नगरी चौपठ राजा के राज से मुक्ति पाए बिना चैन से किसी को नहीं बैठना है | बैठक में मानवेल हांसदा, थाम्मी मंडल, घनश्याम पंडित, महादेव विश्वकर्मा, भागीरथ राय, मालती देवी, जहांगीर अंसारी, छत्रधारी सिंह, रामसुदन यादव, नबी अंसारी सहित, ममता देवी, बसिया टुडू सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे |