गढ़वा प्रखंड के ग्राम बौलिया रंका में आयोजित गोवावाल प्रीमियर लीग सीजन 20 में कुंडी और करुआ ने फाइनल में जगह बनाई

सेमीफाइनल मैच में कुंडी ने बनपुरवा को तथा करुआ ने थरिया को हराकर गोआवाल प्रीमियर लीग बौलिया रंका गढ़वा सीजन 20 में फाइनल में प्रवेश किया

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौलिया रंका के क्रिकेट के मैदान में पहले सेमीफाइनल में बनपुरवा से टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंडी टीम ने सुशील कुमार के 37 रन की सहायता से 12 ओवर में 6 विकेट खो कर 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जबकि जवाबी पारी खेलते हुए बनपुरवा ने 8 ओवर में 10 विकेट खो कर 70 रन पर ही सिमट गई कुंडी की टीम से पहला हैट्रिक विकेट प्रिंस उपाध्याय ने लिया जबकि मैन ऑफ द मैच 48 रन के लिए कुंडी टीम के ही विकास उपाध्याय को दिया गया

जबकि दूसरे सेमीफाइनलमें थरिया से टॉस जीतकर पहले करूवा की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया विवेक कुमार के 46 रन तथा पीयूष कुमार के 37 रनों के बदौलत 12 ओवर में 3 विकेट खो कर 130 रन का स्कोर खड़ा किया जबकि जवाबी पारी खेलते हुए थरिया की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 105 रन ही बना पाई
मैन ऑफ द मैच करूवा के पीयूष कुमार को 37 रन 4 विकेट के लिए दिया गया
अभिषेक कुमार तिवारी तथा चंदन उपाध्याय ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई
आयोजन समिति के मुख्य पंकज तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, साकेत तिवारी, चन्द्र कांत कुमार ने बताया कि फाइनल मैच 31 दिसंबर दिन बुधवार को दिन 11:00 बजे से समापन ,सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में क्रिकेट प्रेमियों क्षेत्र वासियों तथा सभी क्रिकेट टीम के कप्तान सदस्य और क्रिकेट समिति से जुड़े हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों मार्ग दर्शक मीडिया बन्धु को आने के लिए सादर आमंत्रित किया है….