गढ़वा में स्व. राजनाथ तिवारी को श्रद्धांजलि, रक्तदान से दिया सेवा का संदेश

गढ़वा :–वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय राजनाथ तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन और सदर अस्पताल गढ़वा में मरीजों के बीच फल ब्रेड बिस्किट का वितरण किया गया।

स्वर्गीय राजनाथ तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा अपने प्रतिष्ठान आर एन तिवारी एंड संस टंडवा के परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने स्व. तिवारी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके मानवीय मूल्यों और समाजसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। रक्तदान करने वालों में उनके पुत्र कमला कांत तिवारी कृष्ण कांत तिवारी श्री कांत तिवारी मयंक कुमार तिवारी अभिषेक कमल सहित उनके पौत्र रहे। इसके उपरांत सदर अस्पताल गढ़वा में मरीजों के बीच फल ब्रेड बिस्किट का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर उनके परिजनों ने रक्तदान कर समाज के प्रति सेवा और मानवता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी अलख निरंजन चौबे, रामवृक्ष यादव, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, नारद तिवारी, राजेन्द्र चौबे रंजन चौबे,अमृत शुक्ला रविन्द्र जायसवाल, रितेश दुबे, सचिता तिवारी भुनेश्वर तिवारी आदया शंकर पाण्डेय ओम कारण तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सभी ने स्वर्गीय राजनाथ तिवारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।