गढ़वा में शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के निधन पर शोक सभा, झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गढ़वा:– पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित कल्याणपुर आवास पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटि के द्वारा शिक्षा मंत्री स्व0 रामदास सोरेन का निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ईलाज के क्रम में दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में 15 अगस्त 2025 को निधन हो गया। रामदास सोरेन आन्दोलनकारी नेता थे। झारखण्ड राज्य की लड़ाई में इनका काफी अहम योगदान रहा है। ये तीन बार विधायक एवं दो बार मंत्री रह चुके हैं। इनके निधन से पूरे झारखण्ड राज्य में शोक की लहर है और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। भविष्य में इसकी भरपाई होना संभव नहीं है। मनोज ठाकुर, केन्द्रीय समिति सदस्य ने कहा कि रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम का कई बार जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हमलोग साथ में सैकड़ों बैठक में एक साथ भाग लिए हैं। रामदास सोरेन जी काफी शांत स्वभाव के सरल व्यक्ति थे। इन्होंने राज्य निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से तीन बार विधायक एवं मंत्री बने। ये काफी जुझारू जनाधार वाले व्यक्ति थे। इनके कार्य एवं नेतृत्व की प्रशंसा विपक्षी भी करते थे। हम सभी को छोड़कर चले जाने से पार्टी मर्माहत है। इनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, शंभु राम, जिला सचिव, शरीफ अंसारी, मनोज ठाकुर, चन्दन जायसवाल, सुनील गौतम, आशीष गुप्ता, फखरे आलम खान, मुखराम भारती, रामचन्द्र राम, दशरथ प्रसाद, रामनाथ महतो, रेखा चौबे, चन्दा देवी, आराधना सिंह, अशर्फी राम, ओम प्रकाश गुप्ता, रंथा नायक, जगजीवन राम, असगर अंसारी इफ्तेखार अंसारी, नागेन्द्र राम सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

You may have missed