गढ़वा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम

गढ़वा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम

गढ़वा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार जिला सड़कसुरक्षा मैनेजर के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक बनी रहती है, जिसे कम करने के लिए आमजन, वाहन चालकों एवं प्रशासन को मिलकर सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”