“गढ़वा में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा का मेराल में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई”
उदय कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मेराल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के मेराल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं बुक के देकर भव्य स्वागत किया। इधर भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में पूर्व सांसद घूरन राम बालमुकुंद सहाय तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुराज पांडे सूरज गुप्ता के नाम की घोषणा होने पर मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। अपने निज प्रखंड आगमन पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने मेराल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्य के अध्यक्ष आदित्य साहू सहित नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने हम जैसे कार्यकर्ताओं को जो इतना बड़ा दायित्व जिला अध्यक्ष के रूप में दिया है उसको आप सभी के सहयोग से अच्छे से निर्वहन करुंगा। और पार्टी संगठन का कार्य तन मन धन और पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा। इस अवसर पर बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन सांसद प्रतिनिधि रुपू महतो भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र द्विवेदी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी मनोज जायसवाल रमाकांत गुप्ता धनंजय चौधरी खुर्शीद आलम कंचन पांडे प्रमोद चंद्रवंशी श्रीकांत पांडे रोहित कुमार रामप्रताप साव जगजीवन रवि देवकांत ओझा विकास दुबे विनय चौधरी आलोक कुमार वीरेंद्र चौधरी दिनेश चौधरी अमित कुमार लव कुमार कुशवाहा कृष्ण प्रसाद कुशवाहा अक्षय कुमार रविंद्र प्रसाद दिलीप मेहता अनीस अंसारी भोला पासवान सहित अनेकों लोग शामिल थे।

