गढ़वा में 19 सितंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 41 केंद्रों पर शामिल होंगे 4500 विद्यार्थी
19 सितंबर को होगा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
4500 विद्यार्थी हो रहे हैं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल
41 परीक्षा केंद्रों के लिये हुई 80 वीक्षकों की नियुक्ति
गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन 19 सितंबर को गढ़वा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में किया जायेगा. इसकी जानकारी भारतीय संस्कृति परीक्षा गढ़वा जिला के संयोजक सह जिला गायत्री परिवार गढ़वा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय कुमार सोनी ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर दी. श्री सोनी ने बताया कि इस वर्ष इस परीक्षा में जिले भर के कुल 4500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. परीक्षा लेने के लिये जिले भर में 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें गढ़वा में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी मॉडल स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, जेपीएस सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जिला शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बेलचंपा, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचंपा व शांति निकेतन विद्यालय तिलदाग को मिलाकर नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसी तरह से मझिआंव में आरके पब्लिक स्कूल उंचरी, एलके पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण बालिका उवि व राउवि मोरबे, नगरउंटारी में रामानुज विद्या निकेतन, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, रामवि नगरउंटारी, आरके पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, बिरला ओपेन माइंड इंडरनेशनल स्कूल, विद्या भारती स्कूल, सदगुरू सदाफल देव ज्ञान निकेतन मंगरदह व गुरूकुलम पब्लिक स्कूल, केतार में रामवि चेचरिया, मेराल में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आस्था डीपीएस, रामवि रेजो, भवनाथपुर में राजकीय बुनियादी विद्याल, परियोजना बालिका उवि, रामवि चपरी, खरौंधी में आरबी पब्लिक स्कूल,, विशुनपुरा में राज राजेंद्र प्रताप देव उवि, कांडी में राजकीय उत्क्रमित उवि कांडी, राजकीय उत्क्रमित उवि लमारी, उवि गरदाहा व जोभियल इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल, रामवि खरौंधा, रंका में इंडियन पब्लिक स्कूल विश्रामपुर, चिनिया में जीएम पब्लिक, इंडई में पाराडाइज पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल तसरार के नाम शामिल है. जिला संयोजक ने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक साथ संपन्न होगी. इसके लिये 80 वीक्षक बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे देश के सभी जिलों में एक ही दिन ली जाती है, जिसमें 50 लाख से उपर विद्यार्थी शामिल होते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, हमारे महापुरूषों एवं वीर बालकों के संबंध में बोध कराया जाता है और उन्हें नैतिकवान, मेहनती और पुरूषार्थी बनने के लिये प्रेरित किया जाता है. प्रेसवार्ता में राजीव कुमार चौधरी, सूरजमल चौधरी, रीना चंद्रवंशी, सरिता कुमारी, स्तुति कुमारी, निस्बद खान आदि उपस्थित थे.

