गढ़वा का सर्वांगीण विकास और पार्टी की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है झामुमो : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा का सर्वांगीण विकास और पार्टी की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है झामुमो : मिथिलेश ठाकुर

कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की असली ताकत

झामुमो और बनेगा धारदार, 21 सदस्यीय जिला कोर कमिटि गठित

फोटो : मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन अब और भी धारदार और मजबूत बनेगा। बूथ स्तर तक पार्टी को काफी बेहतर एवं मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए झामुमो जिला कमेटी ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित कल्याणपुर आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमिटि की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी राजनैतिक चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत और धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव श्री ठाकुर के निर्देशानुसार इस बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय जिला कोर कमिटि का गठन किया गया।
इस कमिटि में जवाहर पासवान, तनवीर आलम, ताहिर अंसारी, जैनुल आवेदिन खान उर्फ मदनी खान, नितेश सिंह, राजकिशोर यादव, शंभूराम चन्द्रवंशी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, धर्मराज पासवान, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, अशर्फी राम, रेखा चैबे, मनोज ठाकुर, रामनरेश चैधरी, जेपी मिंज, नरेन्द्र भुईयां, संजय सिंह खरवार (छोटू), चंदन जयसवाल, सूर्यदेव मेहता एवं मुक्तेश्वर पाण्डेय को शामिल किया गया। जबकि जवाहर पासवान को इस कमिटि का संयोजक मनोनित किया गया है। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह कमिटि पार्टी की महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों, रणनीतियों एवं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाएगी।
मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो हमेशा से ही माटी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी रही है। कोर कमिटि का गठन इस बात का प्रतीक है कि हम गढ़वा जिले के सर्वांगीण विकास और संगठन की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम अब एकजूट होकर विपक्ष के हर षडयंत्र का जबाब देगी। पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। गठित कोर कमिटि अब पंयायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने, सरकार की जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस कमिटि में अनुभवी नेताओं के साथ उर्जावान कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। ताकि अनुभव और जोश के समन्वय से पार्टी को नई गति मिल सके। श्री ठाकुर ने कह कि झामुमो काम करने में विश्वास करता है, झूठ का पुलिंदा बांधने में नहीं। हमारे सभी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक जनहित का कार्य करते हैं। बैठक में मुख्य रूप से जवाहर पासवान, तनवीर आलम, ताहिर अंसारी, मदनी खान, नितेश सिंह, राजकिशोर यादव, शंभू राम चन्द्रवंशी, शांति देवी, शरीफ अंसारी, अशर्फी राम, रेखा चैबे, संजय सिंह खरबार, चंदन जयसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।