गढ़वा भाजपा ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की की घोषणा, नेताओं ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के घोषणा के बाद। मेराल प्रखंड के नवनिर्वाचित उत्तरी मंडल से अशोक कुमार केसरी एवं दक्षिणी मंडल से राजेश यादव को मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा होने पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई दिया है। डॉक्टर लालमोहन ने कहा कि हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि दोनों नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल,रुपू महतो,वीरेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, रामकुमार महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा,रविंद्र प्रसाद, धनंजय शर्मा,विनय चौधरी,गायत्री देवी,रोहित कुमार दिलीप कुमार मेहता कंचन पांडे, शिवकुमार विश्वकर्मा,शिव नारायण चौधरी मुकेश चौधरी विकास दुबे सहित आनेको भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

