गणेश चतुर्थी से पहले हैदराबाद में तैयारियां तेज, गणपति प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

गणेश चतुर्थी से पहले हैदराबाद में तैयारियां तेज, गणपति प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

गणेश चतुर्थी के आगमन से पहले हैदराबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न वर्कशॉप में कलाकार गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रतिमाओं की सजावट और रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है।

आस्था और कला के इस अनोखे संगम में कलाकार अपनी रचनात्मकता से गणपति प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दे रहे हैं। वर्कशॉप में दिन-रात तैयारियों का सिलसिला जारी है और कलाकार बप्पा के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के बीच हैदराबाद में गणेशोत्सव की रौनक धीरे-धीरे नजर आने लगी है।