गांधीपुर शिवघाट में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक आलोक कुमार चौरसिया मुख्य अतिथि
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवघाट में लगेगा भव्य मेला, स्थानीय विधायक हैं मुख्य अतिथि, करेंगे उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि चैनपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख रहेंगे उपस्थित
चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांधीपुर शिवघाट मेला आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 15 फरवरी दिन रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के स्टेज शो के बादशाह बिहार के पिरो से गोलू राजा तथा रोहतास जिला से बबीता किन्नर का आगमन होने जा रहा है । ये दोनों स्टेज के सुपर स्टार कलाकार हैं और दोनों अपने संगीत के माध्यम से श्रोता और दर्शकों के बीच अपने कला की प्रस्तुति देंगे ।
इस मौके पर मेला समिति के लोगों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया इस मेला के मुख्य अतिथि रहेंगे और सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे । माननीय विधायक के साथ चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी और उप प्रमुख सुनील सिंह भी उपस्थित रहेंगे । मेला समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता दिवाकर दूबे ने बताया कि यह मेला पलामू जिला के सबसे पुराने मेले में शामिल है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय लोगों की उदासीनता के कारण मेला में असामाजिक तत्वों ने कब्जा जमा लिया था लेकिन विगत 3 वर्ष से एक सशक्त कमिटि बनाकर पुनः मेला को पुनर्जीवित किया गया है, पिछले साल दस हजार से अधिक लोगों ने मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया था इस वर्ष भीड़ और ज्यादा होने का अनुमान है । महामंत्री विकास दूबे ने कहा कि मेला से लोगों में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है अगल बगल के दर्जनों गांव के लोग इस मेला कमिटी में जुड़कर मेला को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं जो प्रशंसनीय है । मेला समिति के उपाध्यक्ष श्यामलाल चौरसिया ने कहा कि यह मेला हमारे पूर्वजों की निशानी है इसलिए हमें विरासत में मिली इस निशानी को मिटने नहीं देना है आनेवाले साल में मेला और भी भव्य और आकर्षक होगा । उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम चलेगा आप सब पधारें और मेला का आनंद उठाएं । कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष राहुल चौरसिया, मंच संचालक अमलेश कुमार चौरसिया, मीडिया प्रभारी संदीप चौरसिया,अंबु चौरसिया, पंकज दूबे, विकास चौरसिया, बिफन चौरसिया, मुकेश तिवारी, दीपक तिवारी, अनुज चौरसिया, रविन्द्र शर्मा, आशुतोष तिवारी, रविन्द्र चौरसिया, प्रदुम्न चौरसिया, शुभम चौरसिया, मंडल चौरसिया, दीपक चौरसिया, आशु पाण्डेय, जितेन्द्र चौरसिया, अमित राम, ज्ञानधन चौरसिया, संरक्षक रामलाल चौरसिया, राजकुमार पाण्डेय,प्रदीप दूबे, अजमल अंसारी, सुनील चौरसिया, समाजसेवी बबलू चौरसिया दिन रात मेहनत कर रहे हैं

