FCRA संशोधन विधेयक, 2026 की JPC के सदस्य बनाए गए सांसद विष्णु दयाल राम

FCRA संशोधन विधेयक, 2026 की JPC के सदस्य बनाए गए सांसद विष्णु दयाल राम

पलामू। पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा “विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026” यानी FCRA 2026 से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

सांसद ने कहा कि समिति के समक्ष विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श और अध्ययन किया जाएगा। वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समिति के कार्यों में अपना सार्थक योगदान देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संसद की ओर से मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण है और वे समिति के कार्यों में पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।