एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

0
4567167e-f428-4557-8397-7e6d00b0b657

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

रांची ::चुटिया थानेदार समेत तीन पुलिसकार्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने कार्यवाई की है पिछले महीने में देर रात अभिषेक सिंह ने बार में काम करने वाले डीजे संदीप प्रामाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी,अभिषेक इस घटना को अंजाम देकर बिहार फरार हो गया था।आपको बता दें की बीते रविवार की रात कुछ लड़के लड़कियां बार में पार्टी करने गए थे।इस दौरान कुछ लड़को ने शराब के नशे में लड़कियों के साथ छेड़खानी की इस दौरान लड़कों का दो गुट आपस में भीड़ गया दोनों गुटों के लड़कों में जमकर मारपीट हुई।तभी एक गुट के युवक ने कुछ बड़े लड़कों को बुला लिया। बाहर से आए युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही देखते ही देखते दोनों गुट में फायरिंग शुरू हो गई। इसी समय अभिषेक ने डीजे संचालक संदीप को गोली मार दी गोली लगने से संदीप मौके पर गिर पड़ा. गोली लगने से उनका काफी खून बह चुका था। उसे आनन फानन में रांची के रिम्स अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया

डीजे संचालक से हुआ था विवाद

डीजे संचालक का युवकों से गाना बजाने को लेकर भी विवाद हुआ था।इसके बाद वहां मौजूद बाऊंनसरों ने युवकों को बार से बाहर कर दिया। इससे भी युवक काफी नाराज थे। और बाउंसरों ने अभिषेक के साथ मारपीट किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *