एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, BLO से ली जानकारी
भरनो/गुमला। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को कांग्रेस गुमला जिला प्रभारी सुजीत जसवाल और कांग्रेस भरनो प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
कांग्रेस नेताओं ने मतदान केंद्र संख्या 140, 141 समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर SIR के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित BLO से मतदाता सूची के पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति और मतदाताओं से प्राप्त आवश्यक जानकारियों के बारे में जानकारी ली।
नेताओं ने कार्य की प्रगति और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी पात्र मतदाता का नाम न छूटे।
कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं को दावा-आपत्ति और पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देने तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
मौके पर BLO शांति कुजूर, सुनीता बैग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


