एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने जे ई.ई. मेंस में पाई शानदार सफलता
एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने जे ई.ई. मेंस में पाई शानदार सफलता ।
20 अप्रैल 2026 को एन .टी .ए द्वारा संचालित परीक्षा जेईई मेंस 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ ।
देश की इस अतिप्रतिष्ठित परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग्य आजमाया ।
एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज के छात्र प्रणय प्रत्यूष सुपुत्र श्री कुमार प्रफुल्ल किरण एवं श्रीमती पूनम किरण ने 99.15 परसेंटाइल के साथ शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया ।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने प्रणय प्रत्युष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर उनके अभिभावक उपस्थित रहे ।
प्राचार्य महोदया ने बताया कि इस विद्यालय के अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी ज्ञान का पूर्ण उपयोग कर छात्रों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार किया जाता है ।
इस विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षण सामग्री एवं स्मार्ट बोर्ड इत्यादि का उपयोग कर छात्रों की अवधारणा स्पष्ट की जाती है , एवं समस्याओं का निवारण किया जाता है । अतिरिक्त कक्षाएं लेकर शिक्षक छात्रों को पूरी तरह आत्मविश्वासी बनाते हैं । छात्रों की रुचि , लगन , शिक्षकों के निरंतर प्रयास एवं परिश्रम तथा अभिभावकों के सहयोग , समर्थन से ही ऐसे सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं ।
प्राचार्य महोदया ने प्रणय प्रत्यूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की

