एम.के.डी.ए.वी. में उल्लास पूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

21 जून 2025 को एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज के प्रांगण में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्रों ने योग दिवस पर आधारित गतिविधियां प्रस्तुत कर एक सुंदर वातावरण तैयार किया। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक आचार्य श्री अरविंद कुमार ने विद्यालय के योग प्रशिक्षु छात्रों से योग करवाया। श्री कुमार ने योग के महत्व को छात्रों को समझाते हुए प्रत्येक योग क्रिया एवं आसान की उपयोगिता को समझाया। आज छात्रों द्वारा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, पद्मासन, वृक्षासन, ताड़ासन एवं वज्रासन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन का सिद्धांत देकर इस प्राचीन विद्या को विश्व क्षितिज पर स्थापित किया । उनके योग दर्शन को आधुनिक तकनीकी युग में स्वामी रामदेव जी ने दूरदर्शन के माध्यम से पूरे विश्व में विस्तार देने का कार्य किया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संपूर्ण विश्व में योग को स्वीकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र योग के माध्यम से अपनी केंद्रीकशक्ति को बढ़ाकर अपने अध्ययन को बेहतर बना सकते हैं। यह छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है । उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को 11 वें योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती मिनाक्षीकरण , श्री नीरज श्रीवास्तव , श्री ए.के.
पांडे, श्री कन्हैया राय, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री विक्रम चडेंल,श्री प्रदीप बोराल,श्री एन.के.सिन्हा,श्री अनन्त पाठक,खेल शिक्षक श्री मयंक सिंह, श्री ओमकार शरण मिश्रा, श्रीमती अपर्णा पांडे, श्री आर.के. पांडे उपस्थित थे । विद्यालय की छात्रा दीक्षा सहाय ने अपने समूह के साथ योग प्रदर्शन कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

You may have missed