ईद,सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया

ईद,सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया।

मनिका- आने वाली तीन महत्वपूर्ण पर्व ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के उपस्थिति में। बुधवार को मनिका थाना परिसर में प्रखंड के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, प्रखंड के गणमान्य नागरिकों, समाज सेवी लोगों, पंचायतों के मुखिया, प्रखंड प्रमुख के साथ शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बी डी ओ संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 31 मार्च से 6 अप्रैल तक राज्य में तीन विभिन्न समुदायों के तीन महत्व पूर्ण पर्व ईद,आदिवासियों का पर्व सरहुल तथा रामनवमी पर्व मनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले इन सभी पर्व को आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ मनाया जाने के साथ ही क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने में आप सभी की महत्व पूर्ण भूमिका होगी।बैठक में उपस्थित लोगों से थाना प्रभारी शशि कुमार ने कहा कि समाज में विद्वेष फैलाने वाले लोगों पर, तथा सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक यथा भ्रामक खबरें फैलाने वालों से सावधान रहने की बात कही गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा मनिका प्रखंड क्षेत्र में कही भी कोई उपद्रव करने या आपत्ति जनक पोस्ट करे जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल इसकी सूचना मनिका थाना को दें। ताकि आने वाली सभी प्रमुख पर्व को आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ शांति पूर्वक मनाया जा सके।