ED के नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे CM केजरीवाल

0
Untitled

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के सिलसिले में ईडी कार्यालय में पेश होने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी ईडी के समन को अवैध बताया है. ईडी ने कथित दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए की धारा 50 के तहत रविवार को केजरीवाल को तलब किया था और सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

 

आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली के CM और आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी का समन गैरकानूनी है. उन्होंने यह भी पूछा कि केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है तो फिर ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है?

दिल्ली जल बोर्ड प्रकरण में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के अंतर्गत दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है. ईडी दिल्ली जल बोर्ड में कथित अवैध टेंडरिंग और अपराध से प्राप्त आय की जांच कर रही है।

ईडी का ताजा मामला भी सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है, जिसमें तकनीकी पात्रता मानदंडों को पूरा किए बिना डीजेबी द्वारा एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिए गए 38 करोड़ रुपये के अनुबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए लोगों में डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *