E20 के खिलाफ केजरीवाल का मोर्चा, 2 लाख पत्र लेकर PM आवास जाने का ऐलान
E20 के खिलाफ केजरीवाल का मोर्चा, 2 लाख पत्र लेकर PM आवास जाने का ऐलान
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने E20 को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। केजरीवाल मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर जाएंगे।
केजरीवाल के मुताबिक, इस दौरान E20 के विरोध में लोगों द्वारा हस्ताक्षर किए गए करीब दो लाख पत्र भी प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए AAP केंद्र सरकार के सामने E20 से जुड़ी अपनी मांगें और लोगों की चिंताएं रखने की तैयारी में है।

