दुबई में फंसा गिरिडीह का युवक, पांच दिनों से परिजनों से संपर्क नहीं; परिवार चिंतित
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव का रहने वाला रामेश्वर दास दुबई में फंस गया है। करीब चार महीने पहले टूरिस्ट वीजा पर दुबई गए रामेश्वर से पिछले पांच दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है।
परिजनों के अनुसार रामेश्वर 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और वहां काम कर कमाई करने के उद्देश्य से उसने विदेश जाने का फैसला लिया था। लेकिन दुबई पहुंचने के बाद से ही वह वहां फंस गया। घरवालों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि रामेश्वर इस समय कहां है और किस परिस्थिति में है। परिवार अब उसकी सुरक्षा को लेकर लगातार परेशान है। सरकार से तत्काल मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

