धार्मिक टिप्पणी पर जामताड़ा में बवाल, घर और पुलिस वाहन पर हमला

[5:16 AM, 8/24/2026] Vikas Sinha: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव का मामला शनिवार रात हिं,सक हो गया। थानारडीह गांव में एक युवक भूदेव महतो के घर पर हजारों की भीड़ ने हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। रविवार को कर्माटांड़ थाना में शांति समिति की बैठक भी हुई, जिसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए।