दरोगा जी पिस्टल साफ कर रहे थे सामने खड़ी महिला के सर में जा लगी गोली;

0
c8ed56b0-cb94-4fd2-be3c-2cb501c9653c

दरोगा जी पिस्टल साफ कर रहे थे सामने खड़ी महिला के सर में जा लगी गोली;

 

 

अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां खड़ी महिला के सिर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है।

दरोगा को तत्काल किया निलंबित

मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एसएसपी द्वारा केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। वहीं घटना के बाद दारोगा मनोज कुमार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी थाने पहुंचे। एसएसपी कलानिधि नैथानी आक्रोशित महिला के परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से महिला के परिजन खासा आक्रोशित हैं और दारोगा मनोज कुमार के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी महिला

जानकारी के अनुसार, मामला अलीगढ़ के कोतवाली थाने का है। जहां एक महिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी. वो दारोगा की मेज के सामने खड़ी थी। तभी दारोगा के हाथों सरकारी पिस्टल से गोली चल गई। गोली सीधे महिला के सिर में लगी, जिससे वो जमीन पर गिर पड़ी। भागकर दारोगा और महिला के साथ खड़े शख्स ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन महिला लहूलुहान पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *