दो राज्यसभा सीटों के लिए 4 मार्च को चुनाव आयोग करेगा झारखंड में अधिसूचना जारी

0
Untitled
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 4 मार्च को चुनाव आयोग करेगा अधिसूचना जारी
रांची: झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है। इस बाबत अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। संभावना है कि 4 मार्च सोमवार अधिसूचना जारी होने की संभावना है।  जानकारी के मुताबिक 21 मार्च को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 11 मार्च तक चलेगी। 12 मार्च को स्क्रूटनी होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।  वहीं नतीजे 21 मार्च को मतदान के दिन देर शाम घोषित किए जाएंगे।  इस चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही विधानसभा सचिव के समक्ष नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *