दिव्यांग सुदामा चौधरी को ट्राईसाइकिल प्रदान

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यशवंत नायक ने बुधवार को दिव्यांग सुदामा चौधरी को ट्राईसाईकिल दिया। डीएलएसए के पीएलभी जसवंत कुमार मिश्रा एवं संगीता सिन्हा के द्वारा दिव्यांग सुदामा चौधरी ग्राम कुंभी को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के लिए लिखित आवेदन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया था जिसके आलोक में बुधवार के दिन सुदामा चौधरी को प्रभारी बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यशवंत नायक तथा प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा के द्वारा ट्राई साइकिल दिया गया। इस मौके पर पीएलभी जसवंत कुमार मिश्रा संगीता सिन्हा मौजूद थे।

You may have missed