दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अभिनीत अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग राँची में ज़ोरों पर!

निरहुआ ने कहा “‘मुर्गा ट्रॉफी’ के माध्यम से पहली बार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का हिस्सा बन रहा हूँ!”

बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग इन दिनों झारखंड की राजधानी राँची के ख़ूबसूरत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर लोकेशन्स पर ज़ोरों पर चल रही है। सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और निर्देशक शशि वर्मा के नेतृत्व में, यह फ़िल्म न सिर्फ़ भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि राँची की स्थानीय प्राकृतिक सुंदरता को भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करेगी। फ़िल्म की टीम राँची के विशिष्ट माहौल और स्थानीय जन-जीवन का उपयोग करके कहानी को एक प्रामाणिक आधार प्रदान कर रही है, जिससे यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पेशकश दर्शकों के लिए और भी अधिक विश्वसनीय और आकर्षक बन सके।

मुख्य अभिनेता सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव, जो लगातार बॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं, ने इस मौके पर कहा, “मैं पहली बार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का हिस्सा फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के माध्यम से बन रहा हूँ, जिसका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा। इसके लिए मैं बहुत खुश और उत्सुक हूँ। साथ ही मैं फ़िल्म के निर्देशक शशि वर्मा जी का धन्यवाद अदा करता हूँ।”

वह आगे कहते हैं, “​यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का क्षण है। मैं अपनी लगभग दो दशकों की अभिनय यात्रा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के पटल पर अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहा हूँ। फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के माध्यम से मेरा यह सपना साकार हो रहा है, और यह मेरे करियर का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह सिर्फ़ एक नई फ़िल्म नहीं है; यह भारतीय सिनेमा का वैश्विक मंच पर पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

फ़िल्म के निर्माता सुजीत उपाध्याय और विजया लक्ष्मी जी ने बताया कि झारखंड कि पृष्ठभूमि पर उत्साह वर्धन वाली फ़िल्म बनती रहनी चाहिए ऐसी फ़िल्म झारखंड का नाम फ़िल्म निर्माण में विश्व स्तर पर लेकर आती हैं l

प्रसिद्ध निर्देशक शशि वर्मा ने रांची में अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा, ​”राँची में ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग का अनुभव अविश्वसनीय रहा है। यह शहर न सिर्फ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय लोकेशन्स के लिए जाना जाता है, बल्कि यहाँ के लोगों का प्यार और सहयोग भी अद्भुत है। फ़िल्म की कहानी में राँची की स्थानीय संस्कृति और ज़मीन से जुड़ी भावनाओं को गहराई से दर्शाया गया है, और यहाँ शूटिंग करने से फ़िल्म को वह प्रामाणिक रंग मिल रहा है, जिसकी हमें तलाश थी।”

फ़िल्म में मुख्य कलाकार में दिनेश लाल यादव के अलावा परफॉर्मिंग आर्ट्स के बड़े नाम प्रद्युम्न नायक भी मौजूद हैं। इसके साथ ही बाल कलाकार शौर्य राज भी शामिल हैं।

वही निर्माता नलिनी सिन्हा, चंदन आनंद, मनीषा वर्मा, मुकेश गिरी, लेखक उमेश उपाध्याय, डीओपी सुनील विश्वकर्मा एडिटर अमित राज बहादुर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और चार चाँद लगा रहे हैं l

टेक्नीशियन्स की बात की जाये तो फ़िल्म का म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नंदलाला ने किया है। वहीं, बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडक्शन डिज़ाइनर प्रभात ठाकुर ने आर्ट एवम् प्रोडक्शन डिज़ाइनिंग कि ज़िम्मेदारी ली हैं।

वहीं, सह-निर्माता में अमित आर्ट्स, इनोवेशन पिक्चर्स, उमंग प्रोडक्शन्स, नायक प्रोडक्शन्स और ई7 पिक्चर्स जैसे बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं।

ज्ञात हो कि पिछले 12 दिनों से फिल्म की शूटिंग राँची के बुंडू और आसपास की सुंदर लोकेशन्स पर जारी है। अगले कुछ दिनों में जमशेदपुर, टाटा और राँची के अन्य लोकेशन्स पर भी फ़िल्म कि शूटिंग की जायेगी, जिससे फिल्म झारखंड की वास्तविक आत्मा को और गहराई से कैद कर सकेगी।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar Milas Escort