धुरकी भारतीय जनता पार्टी ने चलाए मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम

0

धुरकी भारतीय जनता पार्टी ने चलाए मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम

धुरकी प्रखंड के माटी को नमन,वीरों का वंदन
राष्ट्र के वीर वीरांगनाओं के सम्मान में एवम अमर बलिदानी के स्मृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत धुरकी प्रखंड के अंतर्गत केतमा गांव शहीद सोनार मांझी के जन्मस्थल उनके घर के आंगन से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद सोनार मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमृत कलश यात्रा के साथ मिट्टी उठाकर कलश में संग्रह किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप जायसवाल विधायक प्रतिनिधि सह मंडल संयोजक अखिलेश यादव , रामप्रवेश गुप्ता , मंडल महामंत्री मंगल यादव , उपेंद्र चंद्रवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह ,रविंद्र यादव , चंद्रिका सिंह भरत सिंह , नंदकुमार सिंह एवम भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed