कलश यात्रा के साथ पोलपोल में रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ शुरू ।

0

कलश यात्रा के साथ पोलपोल में रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ शुरू ।पोलपोल, श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ के 46 वें अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। बाजे, गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसमें शामिल लोगों ने कई गांवो का भ्रमण करते हुए दोमुहान नदी पहुंचे जहा कलश में जल भरा। श्रीमद् नारायण व जय श्रीराम जय हनुमान के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था ।रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल श्रद्धालु कलश लिए चल रहे थे। यज्ञ मंडप में पहुंचे श्रद्धालुओं को वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश की स्थापना कराई गई। व शनिवार की शाम हनुमत पूजा का भी आयोजन किया गया। रविवार से श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण का पाठ शुरू हो जाएगा। इस दौरान रात मेंअयोध्या से पधारे विद्वानों का प्रवचन होगा। विदित हो कि पोलपोल में विगत 46 वर्षों से दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ का आयोजन किया जाता है ।जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से ख्याति प्राप्त विद्वान मानस कथा प्रवचन करने के लिए बुलाये जाते हैं । कमेटी के लोगों द्वारा यज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सचिव शशि कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, सह सचिव लालेश्वर सिंह,भोजन मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह, सुरक्षा मंत्री प्रयाग राम, मलिक कुमार सिंह स्वागत अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह, विनोद ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, सुशील कुमार सिंह, जे पी सिंह, एजेंसी लाल,बंशीधर प्रसाद,संतोष कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, सोनू कुमार समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।विदित हो कि प्रथमा तिथि से नवमी तिथि तक सुबह में श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण का पाठ व रात्रि में आठ बजे से श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। वही दशमी तिथि को दशहरा व मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *