देवरी खुर्द में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
देवरी खुर्द में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
हुसैनाबाद। प्रखंड के देवरी खुर्द गांव में 10 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जगह शनिवार को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं बिजली के अभाव में किसानों को धान की फसल लगाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था।
समस्या को लेकर गांव के नवयुवकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र पांडेय के नेतृत्व में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता से दूरभाष पर संपर्क किया। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों के अनुसार, इसके बाद बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने 22 अगस्त 2026 को 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर रविंद्र पांडेय, अभिषेक मेहता, उपेंद्र मेहता, बसंत मेहता, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बृजमोहन मेहता, नंदलाल मेहता, अनुज शर्मा, राजेंद्र मेहता, अशोक मेहता, बृजराज पांडेय, प्रवीण विश्वकर्मा, आशुतोष मेहता, चंदन गुप्ता, संतोष मेहता, चंदधन राम, प्रदीप राम, पंकज मेहता, जयदीप मेहता, संजय मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
पलामू, हरिहरगंज से संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

