देवघर में कांवरियों की  सेवा के लिए माता हीरामनी देवी निःशुल्क शिविर लगाएगी 

0
Untitled

पलामू की ये संस्था सावन के एक महीने कांवरियों को देती है निःशुल्क सेवा
सावन के पावन महीने में कांवरियों का तांता देवघर में लगा रहता है. ऐसे में पलामू की एक संस्था सावन में कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करती है.
पलामू जिले के रहने वाले प्रमोद अग्रवाल और उनकी 250 लोगों की टीम 1 महीने तक झारखंड बॉर्डर पर कांवरिया पथ में कांवरियों को सेवा देती है वर्ष 1998 से यहां माता हीरामनी देवी निःशुल्क कांवरिया शिविर द्वारा देवघर में कांवरियों को सेवा दिया जा रहा है. इस वर्ष भी 24 घंटे सेवा देने के लिए 250 लोगों का टीम शिविर में शामिल 14 जुलाई दिन रविवार को 12:00 बजे सुदना आवास से सेवादल को देवघर के लिए रवाना किया जाएगा जिसमें प्रशासन के सभी पदाधिकारी गण और पलामू के सभी नेता गण भी शामिल रहेंगे
और संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस साल कांवरियों के लिए सेवा में बढ़ोतरी भी की गई है और कांवरिया के थकान को दूर करने के लिए 6 मसाजर मशीन और भोजन के साथ-साथ कई सारी चीज की भी व्यवस्था की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *