डीएवी सीसीएल गिरिडीह के छात्र अवि गोयल सम्मानित, झारखंड में किया टॉप

आज दिनांक 17 मई 2026 को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल,गिरिडीह के प्रांगण में अखिल मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष राकेश मोदी, कॉर्पोरेट बिजनेसमैन अनिल बहुदलीय अनिल बुधौलिया और समाजसेवी मनोज जालान में विद्यालय के होनहार और प्रतिभाशाली छात्र अवि गोयल को वाणिज्य संकाय में झारखंड में प्रथम स्थान एवं पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हीं बधाई दी एवं सम्मानित भी किया।सभी ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम पूरे शहर के लिए गर्व का पल है।सभी कोने विद्यालय के द्वारा प्रदान की गई शिक्षा का वातावरण की भी भूरि भूरि प्रशंसा की और यह कामना भी की कि विद्यालय आगे भी अद्वितीय परिणाम देता रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और अवि गोयल के पिता श्री ओमप्रकाश गोयल, माता पूनम गोयल के अलावे शिक्षिका काकोली साहा,बासुदेव पटनायक भी उपस्थित रहे।