डीआईजी वाईएस रमेश ने सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार ओझा को किया निलंबित

0
Untitled

मेदिनीनगर (पलामू) : जिले के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार ओझा को निलंबित कर दिया गया है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर पलामू रेंज के डीआडीआईजी वाईएस रमेश के आदेश पर कार्रवाई की। सार्जेंट मेजर का प्रभार सदर अंचल इंस्पेक्टर को दिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पलामू से पुलिस जवानों को धनबाद भेजा जाना था।

22 मई को पलामू से 800 पुलिस जवानों व अधिकारियों को धनबाद चुनाव ड्यूटी के लिए जाना था। इस दौरान पुलिस जवान व अधिकारी की लापरवाही का मामला सामने आया। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने सार्जेन्ट मेजर सुरेश कुमार ओझा को निलंबित कर दिया। डीआईजी ने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर सार्जेन्ट मेजर को निलंबित किया गया। 22 मई की सुबह चुनाव कार्य के लिए 800 जवानों व अधिकारी को पलामू से धनबाद के लिए रवाना होना था ।

लेकिन दोपहर तक रवाना नहीं हुए। पलामू एसपी खुद पुलिस लाइन गईं थीं व घंटों की मेहनत के बाद जवानों को रवाना किया। पलामू से देर शाम को जवान रवाना हुए थे। सुरक्षा कारणों को देखते हुए जवानों को लातेहार में रोकना पड़ा था। अगले दिन जवान लातेहार से रवाना हुए थे। उसी दिन होम गार्ड के भी जवान रवाना हुए थे। लेकिन कुछ जवान नहीं पहुंच पाए थे। बाद में दूसरे वाहन से सभी जवानों को भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *