डी ए वी आई ई टी इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमंडलीय ऊष्मीकरण पर कार्यशाला एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

0
9b4e00b8-dd0c-4a62-966e-df1699657c08

डी ए वी आई ई टी इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमंडलीय ऊष्मीकरण पर कार्यशाला एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 05/06/2024 (बुधवार) को डी ए वी आई ई टी इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्रों,शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियो के समक्ष प्राचार्य प्रो o (डाo) संजीव श्रीवास्तव ने भूमंडलीय ऊष्मीकरण और जलवायु परिर्वतन विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की। स्वच्छ पर्यावरण जागरुकता अभियान पर कार्यशाला का विमोचन किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने लोगो से आग्रह किया की वे महाविद्यालय और अपने घरों के आस पास ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रखे। कार्बन डाई ऑक्साइड की अधिकता से हिमालय पर्वत का ग्लेशियर पिघलता जा रहा है और समुद्रतल स्तर बढ़ता चला जा रहा है, जो हमे विनाश की ओर ले जा रहा है। मृदा अपरदन में रोकथाम हेतु प्लास्टिक का काम से कम इस्तेमाल पर जोर दिया।इसके साथ ही साथ मृदा शक्ति में वृद्धि हेतु काम से कम रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल करने की सलाह दी। सभी लोगो से आग्रह किया की वे घर से जुट या कपड़े की थैली में सब्जी खरीदे।उन्होंने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को कम से कम पेपर उपयोग करने की सलाह दी और डिजिटाइजेशन के द्वारा पेपरलेस कार्य करने को बढ़ावा दिया। कार्यशाला के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कॉलेज के छात्रों,शिक्षको और कर्मचारियों के द्वारा कॉलेज के प्रांगण में पीपल,नीम और कदम के वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज के आई क्यू ए सी डायरेक्टर डॉoआनंद प्रकाश, प्रोo रूप कमल, डॉ सुमित कुमार अग्रवाल,सभी शिक्षक गण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *