डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब को हराकर यूथ क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, पंकज कुमार बने मैन ऑफ द मैच
डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब को हराकर यूथ क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, पंकज कुमार बने मैन ऑफ द मैच
गढ़वा। गढ़वा जिला क्रिकेट लीग का छठा मुकाबला डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब की टीम 35.2 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन होदा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं केशव राज ने 17 और मनीष कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया।
यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए पंकज कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि इंद्रबहादुर सिंह ने 3 विकेट हासिल किए। भोला और सम्राट को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह यूथ क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब की ओर से आर्यन और केशव राय ने 2-2 विकेट हासिल किए।
मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें धर्मेंद्र कुमार पाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

