दामाद की हत्या, ससुराल वालों पर बेरहमी से पीटने के आरोप

0
Untitled

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक युवक की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। शराब के नशे में वो ससुराल से घर आकर सो गया। सुबह जब उठा तो वॉशरूम में बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सेक्टर-9 हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। मृतक के चचेरे भाई हरजीत सिंह ने बताया कि, खुर्सीपार निवासी दलजीत सिंह पेशे से ड्राइवर है। वो 13 मई 2024 की रात गाड़ी चलाकर घर लौटा था। इसके बाद वो अपने 16 वर्षीय बेटे से मिलने के लिए ससुराल चला गया। शराब के नशे में वहां उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। रात में दलजीत ने हरजीत को फोन कर मारपीट की सूचना दी थी। हरजीत ने उन्हें कहा कि वो घर जाएं सुबह आकर वो देखता है। इसके बाद दलजीत रात में अपने घर आया और सो गया। सुबह जब वो पेशाब करने के लिए उठा तो वॉशरूम में ही बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। परिजनों ने मीडिया के सामने आकर शासन-प्रशासन से मांग की है कि दलजीत अपने बूढ़े मां-बाप का एकलौता सहारा था। इसलिए उसे न्याय मिलना चाहिए। पुलिस प्रशासन मामले की जांच करे और आरोपियों को जेल भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *