डाल्टनगंज में Suzuki Burgman Street 125 Generation 2.0 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डाल्टनगंज में Suzuki Burgman Street 125 Generation 2.0 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डाल्टनगंज। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने झारखंड में अपने प्रीमियम स्कूटर Burgman Street 125 Generation 2.0 को लॉन्च किया। डाल्टनगंज स्थित सोहसा सुजुकी में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में सुजुकी के अधिकारियों और ग्राहकों की मौजूदगी में नए मॉडल का अनावरण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद तौसीक अशरफ और एरिया मैनेजर सुदीप्तो चक्रवर्ती मौजूद रहे।

नया Burgman Street 125 Generation 2.0 खास तौर पर आरामदायक और लंबी दूरी की राइड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें क्रूजर-स्टाइल फुटबोर्ड, Suzuki Eco Performance तकनीक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, TFT डिस्प्ले, की-लेस स्टार्ट सिस्टम, 24.6 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग लिड, LED टेल लाइट और आरामदायक सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर दो वेरिएंट में उपलब्ध है और पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।

झारखंड में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,03,765 से शुरू होकर TFT और की-लेस फीचर्स वाले वेरिएंट के लिए ₹1,15,042 तक है। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल को झारखंड में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और डीलरशिप पर बुकिंग को लेकर भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। फिलहाल सुजुकी झारखंड में 14 प्रमुख आउटलेट्स के जरिए अपनी सेवाएं दे रही है।

डाल्टनगंज के सोहसा सुजुकी में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में चेयरपर्सन दीपक कुमार लाल, डायरेक्टर आशुतोष लाल एवं अमित कुमार लाल समेत सुधीर शौंडिक, अमरनाथ जायसवाल, वसुधा लाल, रितु लाल, आशुतोष राज निखिल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कंपनी ने हाल ही में भारत में 1 करोड़ वाहनों के उत्पादन और 20 वर्षों के संचालन का पड़ाव भी पूरा किया है।