डाइग्नोस्टिक सेंटर सिमरिया में जांच करने पहुंचे सीएस , दिया कई निर्देश
डाइग्नोस्टिक सेंटर सिमरिया में जांच करने पहुंचे सीएस , दिया कई निर्देश
सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के थाना रोड़ स्थित संचालित डाइग्नोस्टिक सेंटर में चतरा सीएस जगदीश प्रसाद पहुंचे। जहां सभी तरह का आवश्यक कागजात का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मौजूद डाइग्नोस्टिक महिला जो गुमला हॉस्पिटल में नियुक्त हैं वो सिमरिया में रह कर कार्य कर रही है। जिसपर सीएस भड़क गए। वहीं सभी कागजातों को अवलोकन के साथ साथ उक्त महिला डाइग्नोस्टिक कर्मी का सर्टिफिकेट साथ लेते गए। बता दें की बीते दिन उक्त जांच घर में जांच के दौरान डेंगू बीमारी निकालने का मामला सामने आया था। जिसके आलोक में सीएस जगदीश प्रसाद ने जांच कर फिलहाल बंद करने का आदेश रेफरल अस्पताल प्रभारी को दिया। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने ने कहा कि कागजात अवलोकन तक यह डाइग्नोस्टिक सेंटर बंद रहेगा।
