डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गयी 133 वीं जयंती

0
4ad94c17-cb7d-4925-b7c3-9d31ebbd23e9

संविधान के निर्माता डाॅ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 133 वीं जयंती मनाई गयी

आज ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक बोर्ड चौक पर संविधान के निर्माता डाॅ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और गगनभेदी नारो के साथ 133 वीं जयंती मनाई गयी । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा की भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती सिर्फ एक महान नेता के जन्म को याद करने का दिन नहीं है बल्कि उनके द्वारा समर्थित मूल्यों और भारतीय समाज पर उनके परिवर्तनकारी प्रभाव को मनाने का भी दिन है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जीवन और कार्य भारत एवं दुनिया भर में लाखों लोगों को सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता रहता है। जैसा कि हम अंबेडकर स्मृति दिवस को मना रहें हैं, आइए हम उनके द्वारा समर्थित आदर्शों के लिए स्वयं को फिर से प्रतिबद्ध करें और एक समावेशी एवं समानता पर आधारित भारत को उनके सपने को साकार करने की दिशा में कार्य करें ।इस अवसर पर लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की अम्बेडकर उस प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे जिसने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।संविधान का प्रारूप प्रस्तुत करने, उस पर उठे विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देने तथा संविधान सभा के सुझावों के अनुसार आवश्यक परिवर्तन करने का कार्य डॉ. अम्बेडकर ने संभाला। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत,अशोक देव,प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा,बिनोद सिंह,लालबिहारी सिंह,सजिद हुसैन,ज़िला उपाध्यक्ष निसार खान,परवेज अहमद, रीतलाल मंडल,केडी सिंह,दिलीप रवि,मो मुस्ताक,मुंगेश्वर चौधरी, प्रदेश ओबीसी सचिव रेणु कुमारी,महिला ज़िला अध्यक्ष बेबी देवी,सुमित्रा देवी, साबिर अली,बिजय सिंह,अमृतेश रंजन,अनिल भुईया, सलीम रजा, ओमप्रकाश कुमार,कोमल राज,बाबर अंसारी,मो रब्बानी,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार,अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान,खलील अंसारी ,जयप्रकाश रविदास आदि सेकड़ो काँग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *