डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हरिहरगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
आज हरिहरगंज न्यूज़ सब्जी मंडी स्थित अपने कार्यालय पर देश के राष्ट्रवादी चेतना के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का अमर नारा देकर अखंड भारत के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी का सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
मौके पर उपस्थित थे मृत्युंजय कुमार सिंह अखिलेश मेहता संजय जयसवाल विश्वदीप गुप्ता विजय स्वर्णकार दिनेश पासवान विनोद पासवान वार्ड प्रतिनिधि शंभू सिंह वार्ड परिषद त्रिपुरारी राम, अजय कुमार सिंह, उदय सिंह लाखन सिंह मुरारी यादव मुन्ना यादव तमाम लोग उपस्थित थे
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्टिंग

