डॉक्टर दिवस पर बिगिनर्स प्ले स्कूल में बच्चों ने निभाई नन्हे डॉक्टरों की भूमिका
डॉक्टर दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सिरसिया स्थित बिगिनर्स प्ले स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा कुमारी सिंह और रेड क्रॉस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अतिथियों ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं नन्हे बच्चों ने डॉक्टर की वेशभूषा में रोल प्ले प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में समाज के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

