डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया को झारखंड रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

0
e34dc7dd-846b-45d0-8a8e-d723cc0d8fab

डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया को झारखंड रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो

गिरीडीह। मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया को झारखंड रत्न अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया को यह सम्मान बीते दिनों रांची प्रेस क्लब में दिया गया है। डॉ मोंगिया को अवार्ड मिलने से पूरे मोंगिया ग्रुप में खुशी की लहर है और मोंगिया ग्रुप में गर्व का माहौल है।

झारखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के बाद डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि वह लगातार समाज के उत्थान और विकास के लिए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा चाहे बिरहोर जनजाती के उत्थान के लिए या फिर बॉलीबॉल अकेडमी के माध्यम से खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास बिना किसी स्वार्थ के कर रहे हैं। कहा वह कोई भी काम अवार्ड पाने के लिए नहीं करते हैं बल्कि अपनी हार्दिक इक्षा से करते हैं।

ऐसे में जब किसी संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाता है तो बेहद खुशी होती है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी गुणवंत सिंह मोंगिया को उत्कृष्ट कृति सम्मान, भारत उद्योग रत्न आवर्ड, मॉडल यूनिट अवार्ड, पंजाबी आइकॉन अवार्ड, यूथ आइकॉन अवार्ड, एमएनवीए ओलंपिक अवार्ड, न्यूज चैनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed