चटुआग में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किया निरीक्षण
चटुआग में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किया निरीक्षण
कहा, एक महीने से अधिक समय से कार्य बंद पड़ा हुआ है
संवेदक की लापरवाही से सरकार के उद्देश्य पर पानी फिर रहा है वहीं आमजन की सपना भी टुट रही है
चंदवा। कामता पंचायत के ग्राम चटुआग स्थित डैम के पास बन रहे नव निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सोमवार को निरीक्षण किया, एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य पिलिंत लेबल तक होकर रूका हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से उप
स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी।
विभाग और संवेदक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था लेकिन पिछले एक माह से अधिक समय से विभाग और संवेदक ने निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ रखा है।
इसके निर्माण शुरू होने से पुरे इलाके में हर्ष का माहौल था, ग्रामीणों को लग रहा था कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पुर्ण हो जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर हो जाएगी, छोटी छोटी बिमारियों का ईलाज कराने के लिए दुर शहर जाना नहीं पड़ेगा उसका उपचार यहीं हो जाएगा परंतु संवेदक की लापरवाही से सरकार के उद्देश्य पर पानी फिर रहा है वहीं आमजन की सपना भी टुट रही है।
बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य को शुरू कराकर इसे जल्द पूरा करवाने की मांग पंसस अयुब खान ने उपायुक्त महोदय संदीप कुमार से की है।

