चटुआग आंगनबाड़ी केंन्द्र के चापानल एवं नल जल खराब, बच्चों और ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं

चटुआग आंगनबाड़ी केंन्द्र के चापानल एवं नल जल खराब, बच्चों और ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं

पोषाहार बनाने के लिए सेविका सहायिका परेशान,

मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने गांव का दौरा कर पानी समस्या की जानकारी ली,

चटुआग गांव में चौदह में सात नल-जल खराब.

चंदवा। कामता पंचायत में पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, आधा से अधिक नल-जल खराब पड़ा हुआ है, मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर पानी समस्या की जानकारी ली, कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के चापानल भी खराब पड़े हुए हैं, पानी संकट से गर्मी में जिवन अधुरा हो गया है, आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का चापाकल महीनों से खराब होने के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र आने वाले छोटे – छोटे बच्चों समेत सेविका एवं सहायिका को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दूर दराज से पानी लाकर पोषाहार बनाया जाता है, सेविका सहायिका को बच्चों के लिए पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है, भेलवाही परमेश्वर गंझु के घर के पास नल-जल दो महीने से खराब है ,लोथराबर टोला में रामबृछ गंझु के घर के पास नल-जल एक महीने से खराब।
डुमरखाड़ में गोबिंद गंझु के घर के पास की नल – जल एक महीने से खराब है, करमाही टोला में जयमोहन गंझु के घर के पास की नल-जल एक महीने से खराब पड़ा हुआ है वहीं करमाही टोला में जगेशर गंझु के घर के पास महिनों से नल – जल खराब है, ठुठा बर में गोपाल भगत के घर के पास नल – जल एक महीने से खराब है,
परहैया टोला चबुतरा के पास नल-जल एक महीने से खराब है, जल सहिया मंजू देवी, परमेश्वर गंझु, लेचा गंझु, ननकेश्वर कुमार, दिवाली गंझु, बुधराम गंझु ने बताया कि कई माह से गांव में पानी के ग्रामीण खासा परेशान हैं, मुखिया नरेश भगत और पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने पानी समस्या दुर करने की मांग उपायुक्त महोदय संदीप कुमार से किया है।